
उत्तर प्रदेश। हाथरस के कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कुमहरई में 35 वर्षीय एक युवक ने पत्नी से हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक विजय कुमार को परिवार के लोगों ने फांसी के फंदे से उतार लिया और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, धांधू सिंह का पुत्र विजय कुमार शराब का आदी है। उसकी पत्नी उसे शराब पीने से मना करती थी। इसी बात को लेकर उसकी अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। विवाद के बाद आवेश में आकर विजय ने घर के अंदर फांसी लगा ली।
परिजनों ने फांसी के फंदे से उतारा
परिजनों ने जब उसे फांसी के फंदे पर झूलता देखा तो उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। यह लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद विजय की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।