कोतवाली पटेलनगर✍️NIU
एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस का एक और दमदार खुलासा
लावारिस शव की शिनाख्त के दौरान पुलिस ने सुलझाई मौत की गुत्थी, निकली गैर इरादतन हत्या
गैर इरादतन हत्या में शामिल 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा मृतक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उससे पैसे छीनने के किया था प्रयास
घटना के दौरान अभियुक्तो द्वारा दिए गए धक्के से सड़क पर गिरने से आई अंदरूनी चोट के कारण उक्त व्यक्ति की हो गयी थी मृत्यु
गिरफ्तार दोनों अभियुक्त नशे के है आदी, जो शराब के ठेकों के आसपास घूमते हुए नशे में जा रहे व्यक्तियों को करते थे चिन्हित
चिन्हित किये गए व्यक्ति का पीछा कर सुनसान स्थान देखकर उससे छीन लेते थे पैसे व अन्य सामान
घटना के दिन भी मृतक को अत्यधिक नशे में देखकर अभियुक्तो द्वारा किया गया था उसका पीछा…
दिनांक – 20/10/2026 की प्रातः कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली पटेल नगर को सेवला खुर्द क्षेत्र में राजा रानी वेडिंग पॉइंट के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति के अचेत अवस्था मे पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर कोतवाली पटेल नगर से पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। मृतक के कपड़ो की तलाशी में उसके पास से पहचान संबधित कोई भी दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ, जिस पर मृतक के शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाते हुए उसकी शिनाख्त के प्रयास किये गए। निर्धारित अवधि के पश्चात भी मृतक की पहचान ना हो पाने पर पुलिस द्वारा बाद पीएम (पोस्टमार्टम ) शव का अंतिम संस्कार किया गया।
मृतक की शिनाख्त हेतु किये जा रहे प्रयासों के दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ व मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करने पर सीसीटीवी फुटेज में मृतक के पीछे 02 अन्य व्यक्ति मौके से जाते हुए तथा उनमें से एक व्यक्ति अचानक मृतक के साथ मारपीट कर उसे सड़क पर धक्का देता हुआ दिखाई दिया, मृतक के नीचे गिरने के बाद दोनों व्यक्ति मौके से जाते हुए तथा कुछ देर बाद वापस आकर मृतक को हिलाकर चेक करते हुए भी दिखाई दिए। उक्त व्यक्तियों द्वारा मृतक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे धक्का दिया गया, जिससे उसके अंदरूनी चोट आई जिससे उसकी मृत्यु हो गई तथा मृत्यु की जानकारी होने पर दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस द्वारा स्वयं वादी बनते हुए पुलिस द्वारा खुद की तरफ से उक्त घटना मै संलिप्त दोनों अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा घटना में शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल व उसके आस पास आने जाने मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों एवम लगभग 100 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तो के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल दोनों अभियुक्तो को पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के विवरण :-
अभियुक्तो से पूछताछ उनके द्वारा बताया गया कि वह दोनों नशे के आदी हैं तथा शराब के ठेके के आसपास घूमते हुए अत्यधिक नशे में जा रहे व्यक्तियों को चिन्हित कर उनका पीछा करते है तथा सुनसान स्थान देखकर उनसे पैसे व अन्य सामान छीन लेते हैं।
दिनांक 19/10/2026 की रात्रि में भी दोनों अभियुक्त आईएसबीटी क्षेत्र में शराब के ठेके के पास घूम रहे थे, इस दौरान उन्हें उक्त व्यक्ति अत्यधिक शराब के नशे में जाता हुआ दिखाई दिया, जिसका उनके द्वारा पीछा करते हुए सेवला खुर्द क्षेत्र में सुनसान स्थान पर उसके साथ मारपीट कर पैसे छीनने का प्रयास किया गया। मारपीट के दौरान अभियुक्तो द्वारा धक्का देने से वह व्यक्ति सड़क पर गिर कर बेहोश हो गया, जिस पर दोनों अभियुक्त मौके से भाग गए तथा कुछ देर बाद उनके द्वारा दोबारा वापस आकर उक्त व्यक्ति को चेक किया गया तो उसकी मृत्यु हो चुकी है, जिस पर दोनों व्यक्ति घबराकर मौके से फरार हो गए।
उनके द्वारा बताया गया कि इनका इरादा उक्त व्यक्ति को लूटने का था लेकिन जोर से दिए धक्के के कारण उसके अंदरूनी चोट लग गई और उसकी मृत्यु हो गई।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-
1- अशरफ उर्फ काला पुत्र असगर निवासी ब्राह्मणवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 26 वर्ष
2- सफदर पुत्र अकबर निवासी जीवनगढ़, थाना विकास नगर जनपद देहरादून उम्र 36 वर्ष हाल किराएदार ब्राह्मणवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून
पुलिस टीम :-
1- निरी० नरेश सिंह राठौड़, प्रभारी कोतवाली पटेलनगर
2- व०उ०नि० मुकेश थलेड़ी
3- उ०नि० जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी
4- हे०का० मनोज कुमार
5- का० कैलाश पंवार
6- का० बृजमोहन
7- का० अरशद
8- हे०काo किरण कुमार (sog)



