दीप मैठाणी✍️ NIU
उत्तराखंड की जानी-मानी गायिका श्रद्धा कुहूप्रिया का नया गढ़वाली गीत ‘नथुली’ रिलीज हो गया है। पारंपरिक गढ़वाली थीम पर आधारित यह गीत पहाड़ी संस्कृति की मिठास को संगीतमय रूप देता है। श्रद्धा कुहूप्रिया ने पूर्व में “सौ खैकि बोल मेरी” और “छुबकु यारा” से श्रोताओं का दिल जीता है और अब एक बार फिर खुद को साबित किया है, आइए जानते हैं इस गीत ‘नथुली’ की पूरी कहानी।
‘नथुली’ में मुख्य अभिनय किया है खूबसूरत श्वेता माहरा और शुभ चंद्रा ने। इनकी केमिस्ट्री ने गीत को और भी रोमांचक बना दिया है। गीत के हृदयस्पर्शी बोल लिखे हैं युवा गीतकार शिवम भट्ट ने, जिन्होंने गढ़वाली लोकभाषा की सुंदरता को शब्दों में उकेरा है।

संगीत का जादू बिखेरा है संगीतकार अश्वजीत सिंह ने, जिनकी धुनें सीधे दिल को छू जाती हैं, वहीं बैकग्राउंड वोकल्स दिए हैं अमित खरे, अश्वजीत सिंह, आशीष नेगी, अंजलि खरे, सोनम नौगाई और बबली उनियाल ने इस टीम ने गीत को भरपूर ऊर्जा प्रदान की है।

गीत को शानदार रिदम दिया है रंजीत सिंह ने, जबकि निर्देशन का कमाल रौनक राउत और श्रद्धा कुहूप्रिया ने खुद किया है।
श्रद्धा ने न सिर्फ अपनी मधुर आवाज दी, बल्कि निर्देशन में भी अपनी कला का लोहा मनवाया।
यह गीत उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बड़े मंच पर लाता है, जो दर्शकों को लोक संगीत की दुनिया में ले जाता है। सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुका ‘नथुली’ जल्द ही सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा,
आप भी क्लिक कर सुनिए ‘नथुली’ 👇👇👇



