देहरादून ✍️NIU भाजपा युवा मोर्चा ने विधानसभा में पारित अनुपूरक बजट को प्रदेश के हित और युवाओं के भविष्य निर्माण में अहम बताया है। मोर्चा प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चौहान ने युवापरख विकासोन्मुख बजट के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बजट में किए प्रावधानों को विकास, जनहित और मजबूत बुनियादी ढाँचे का प्रतिबिंब बताया। उन्होंने कहा कि राज्य की विकास आवश्यकताओं, जनहितकारी योजनाओं और भविष्य की जरूरतों में युवाओं की सहभागिता को बढ़ाने वाला ये बजट साबित होगा। जिसमें युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए भी बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के अंतर्गत NEET, JEE और CLAT जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए ₹5 करोड़, खिलाड़ियों के विशेष प्रशिक्षण शिविरों के लिए ₹8 करोड़ और खेल विश्वविद्यालय के लिए लगभग ₹35 करोड़ का प्रावधान युवाओं की प्रतिभा को अवसर देने की दिशा में बेहद अहम है। सरकार की मंशा स्पष्ट है कि प्रदेश के युवाओं को अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने के लिए बेहतर सुविधाएँ और संसाधन उपलब्ध हों।



