
लालकुआँ। लालकुआँ में 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 34 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) हल्दूचौड़ में कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट द्वारा ध्वज फहराया गया। गणतंत्र दिवस परेड के परेड कमांडर, सहायक कमांडेंट की अगुवाई में सभी पदाधिकारियों द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई। कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट ने सभी जवानों को एवं उनके परिवार को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जिन जवानों को पुलिस पदक से अलंकृत हुए हैं उन्हें भी हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं दी गई।
कमांडेंट ने संबोधन में कहा कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल प्रगति की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है, इसी तरह भविष्य की चुनौतियों को डटकर मुकाबला करेंगे और हम सभी अपने कर्तव्य व दायित्व का निर्वाह निष्ठा पूर्वक करते रहेंगे तथा राष्ट्र की उन्नति एवं इस महान गणतंत्र को मजबूत करने में सक्रिय योगदान देते रहेंगे। हम देश की रक्षा में हमेशा तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में वीर जवानों ने जमकर जश्न मनाया।