दीप मैठाणी ✍️एनआईयू, देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र के बल्लूपुर चौक पर विकासनगर, सेलाकुई आदि क्षेत्रों के लिए बसें पकड़ने वाले यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। इस चौक के आसपास शौचालय की कोई व्यवस्था न होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर महिलाओं के लिए यह बड़ी समस्या बन गई है।
सुबह के समय एफआरआई और आसपास के इलाकों में मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को भी इस कमी का खामियाजा भुगतना पड़ता है।

कैंट विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता अमित कपूर ने देहरादून महापौर सौरभ थपलियाल को एक पत्र लिखकर इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया।

पत्र में अमित कपूर ने मांग की है कि बल्लूपुर चौक के आसपास या फ्लाईओवर के नीचे उचित स्थान चिह्नित कर सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य को भी मजबूत करेगा।



