देहरादून NIU ✍️ आबकारी आयुक्त और संयुक्त आबकारी आयुक्त गढ़वाल मंडल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत ऋषिकेश की आबकारी टीम ने मंशा देवी जंगल में छापेमारी की। टीम ने एक व्यक्ति को जंगल में अवैध रूप से कच्ची शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से करीब 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
- गिरफ्तारी: बलविंदर सिंह पुत्र हरदीप सिंह, निवासी मंशा देवी गुमानीवाला, ऋषिकेश को गिरफ्तार किया गया।
- बरामदगी: 200 प्लास्टिक पन्नियों में भरी लगभग 40 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त। प्रत्येक पन्नी में करीब 200 एमएल शराब पाई गई।
- कार्रवाई: अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।
आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में आबकारी टीम ऋषिकेश को 15 सितंबर 2026 को मंशा देवी जंगल में अवैध कच्ची शराब बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर छापा मारा और आरोपी को शराब बेचते हुए पकड़ लिया। मौके पर बरामद शराब को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के साथ उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह और आबकारी सिपाही अंकित कुमार मौजूद रहे।



