थाना रायपुर ✍️NIU
आज दिनांक 20.9.2026 को थाना रायपुर पर सूचना प्राप्त हुई की मालदेवता से आगे लोहे के पुल पर एक व्यक्ति द्वारा लटक कर सुसाइड कर लिया है इस सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी मालदेवता मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे, जहां मालदेवता से आगे लोहे के पुल पर एक व्यक्ति द्वारा रस्सी से पुल से लटका हुआ है मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को आवश्यक कार्यवाही हेतु बुलाया गया मौक़े पर स्कूटी नंबर UK07fn-9653 भी ख़डी थी, जिसकी जानकारी की गयी तो उक्त स्कूटी मृतक के रिश्तेदार की होना पायी गयी।
मृतक के शव को नीचे उतारा गया, जिसकी पहचान तनवीर कुमार उर्फ शायरी पुत्र कपूरचंद निवासी घमंडपुर रानी पोखरी देहरादून हाल पता वेदवानी विहार बालावाला थाना रायपुर के रूप में हुई है। मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के या संघर्ष के कोई निशान नहीं थे। मौके पर मृतक के परिजनों द्वारा भी मृतक के शव की शिनाख्त की गई । मृतक के शव को पुलिस के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल मोर्चारी मे भिजवाया गया, पंचायत नामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है । प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



