कोतवाली प्रेमनगर
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली प्रेम नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक – 8/07/26 को एक नशा तस्कर विनीत को 8.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली प्रेमनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ का विवरण:-
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से शाहजहांपुर उ०प्र० का रहने वाला है तथा पैसों की जरूरत के चलते उक्त स्मैक को वह शाहजहांपुर के एक युवक से खरीद कर लाया था, जिसका नाम पता वह नही जानता है। बरामद स्मैक को वह देहरादून में पढ़ने वाले छात्रो को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर महंगे दामों पर बेचने के लिए आया था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-
1- विनीत सिंह पुत्र स्व० हरीश चंद्र निवासी ग्राम ककराला नियर मंदिर कस्बा जलालाबाद, जिला शहजानपुर, उ0प्र0, उम्र- 26 वर्ष
बरामदगी:-
1- 08.45 ग्राम अवैध स्मैक ( अनुमानित कीमत 02 लाख 55 हज़ार )
पुलिस टीम :-
1- उ०नि० जैनेन्द्र सिंह
2- कां० श्रीकांत मलिक
3- कां० राजेश चौहान
4- कां० दिनेश लाल



