देहरादून NIU✍️ आज प्रदेश उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदगणों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मंडल सरदार पटेल द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 की कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें संस्करण को सुना। इसके पश्चात उन्होंने संगठन को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने हेतु कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए वर्ष 2027 में प्रस्तावित उत्तराखंड विधानसभा चुनावों की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। Pandit Deendayal Upadhyay Training Program 2026

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं के भीतर विचारधारा, अनुशासन एवं संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग में एकात्म मानववाद विषय पर अपने विचार रखते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का सशक्त माध्यम है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। मुख्यमंत्री ने बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख की भूमिका को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण से प्रेरणा लेकर सेवा पथ पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा महानगर देहरादून के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा,
“पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं के लिए एक सशक्त मंच है, जो उन्हें वैचारिक रूप से समृद्ध और संगठनात्मक रूप से सक्षम बनाता है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। आने वाले 2027 विधानसभा चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका निर्णायक होगी।”

कार्यक्रम में कैंट विधानसभा विधायक सविता कपूर सहित समस्त भाजपा परिवारजनों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर सहित मां नंदा देवी मंडल, स्वामी विवेकानंद मंडल एवं सरदार पटेल मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पार्षदगण तथा महानगर एवं प्रदेश स्तर के दायित्वधारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



