मसूरी। मसूरी में चौत्र नवरात्रि की अष्टमी के दिन, कैबिनेट मंत्री गणेष जेाषी और पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने सयुक्त रूप् से मसूरी के श्री राधा कृष्ण मंदिर में मां दुर्गा की पुजा कर 51 कन्याओं के पांव धोकर, चुनरी ओढ़ाकर और उन्हें भोजन कराकर माता के रूप में सम्मानित किया।गणेष जोषी ने कहा कि अश्टमी एक धार्मिक और सामाजिक परंपरा है, जिसमें उनके द्वारा 51 कन्याओं का पूजन कर उनके आशीर्वाद लिया और देष की सुख षांति के लिये कामना की। उन्होने कहा कि अष्टमी को कन्या पूजन का विशेष महत्व है, क्योंकि इसे देवी दुर्गा के रूप में कन्याओं की पूजा करने के रूप में देखा जाता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार अपनी संस्कृति को संरक्षित करने के लिये विभिन्न योजनाओं के तहत कार्य कर रही है जिससे युवा पीढ़ियों को प्रदेश की संस्कृति से जोड़कर जागरूक किया जाये।उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गुलामी के प्रतिक कई जगहों के नाम को बदलने का काम किया गया है जिससे प्रदेश की जनता में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि देष में वक्फ अमेंडमेंट बिल पास हो गया है जिसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा सहित केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। उन्होंने कहा विपक्ष के पास केंद्र की भाजपा सरकार को घेरने को लेकर कोई मुद्दा बचा ही नही है।
पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि अष्टमी के दिन कन्या पूजन न केवल एक धार्मिक कृत्य है, बल्कि यह महिलाओं और कन्याओं के प्रति सम्मान, उनकी भूमिका को पहचानने और उन्हें आशीर्वाद देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा 51 कन्याओं का पूजन और उन्हें प्रसाद देना न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह समाज में समर्पण, सम्मान और एकता का संदेश भी देता है।



