नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है और बेटियों को देवी स्वरूप मानकर उनकी सेवा करना समाज के लिए प्रेरणादायक है- गणेश जोशी
देहरादून। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धोरण वार्ड स्थित चिड़ोंवाली शिव मंदिर में कन्या पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 211 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है और बेटियों को देवी स्वरूप मानकर उनकी सेवा करना समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उन्हें आध्यात्मिक शांति और संतोष की अनुभूति हुई।

उन्होंने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए माँ दुर्गा से सभी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल जीवन की कामना की।




