दीप मैठाणी ✍️NIU भारतीय जनता पार्टी (BJP) उत्तराखंड ने प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों में नए सह-संयोजकों की घोषणा कर संगठनात्मक विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी ने 14 पदाधिकारियों की सूची जारी की है।
नई नियुक्तियाँ: प्रकोष्ठवार जिम्मेदारियाँ
घोषणा के अनुसार सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में साधना शर्मा को देहरादून महानगर, शिक्षक प्रकोष्ठ में अनु पंत को पौड़ी और प्रबुद्ध प्रकोष्ठ में अविनाश पोखरियाल को पौड़ी का दायित्व सौंपा गया है।
महिला/स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) प्रकोष्ठ में मोहिनी कनवाल को अल्मोड़ा और पलक ठाकुर को नैनीताल, जबकि लघु उद्योग प्रकोष्ठ में अजीत नेगी को देहरादून महानगर का सह-संयोजक बनाया गया है।
खेलकूद प्रकोष्ठ में विपिन उपाध्याय को पिथौरागढ़ और गोविंद सिंह बिष्ट को ऊधमसिंह नगर, चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ. विजय बडोनी को उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई है।
सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ में ललित सिंह राणा को देहरादून ग्रामीण और धर्मेंद्र शर्मा को नैनीताल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में सोहन लाल खंडूड़ी को चमोली, आर्थिक प्रकोष्ठ में महेश गुप्ता को देहरादून महानगर तथा दिव्यांग प्रकोष्ठ में अर्पित कुमार नौटियाल को पौड़ी का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

अनु पंत: शिक्षा और सामाजिक कार्य में सक्रिय पृष्ठभूमि
शिक्षक प्रकोष्ठ के नए सह-संयोजक अनु पंत उत्तराखंड में गुरुकुल व्यवस्था के क्षेत्र में काम कर चुके हैं और कार्य-आधारित शिक्षा के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं। इसके अलावा वह फीलगुड से जुड़े कार्यों में भी समय-समय पर योगदान देते रहे हैं।
संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने का आह्वान
पार्टी के प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी ने इस संबंध में सूची जारी की है और नए पदाधिकारियों से संबंधित प्रकोष्ठों में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की है।



