
शाहजहांपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
मयंक मिश्रा ✍️ NIU शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश, आचार्य विनोबा भावे आश्रम के 40वें स्थापना दिवस समारोह में की शिरकत
बच्चों को अच्छे संस्कार दिए जाने की वकालत की
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को शाहजहांपुर पहुंची। उन्होंने विनोबा भावे सेवा आश्रम के 40वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने आत्मनिर्भर अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक वक्त था जब हम दुनिया के देशों से सामानों का आयात करते थे। उसी तरह अब हम लोगों ने उत्पादन शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय को बढ़ाने के लिए मदद कर रहे हैं।उन्होंने छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने व आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए आधुनिक खेती के लिए प्रेरित कर रही है। उन्हें बाजार मुहैया कराया जा रहा है। किसानों को ट्रेनिंग मिल रही है। इस कार्यक्रम में किसान, छात्र-छात्राएं भी मौजूद थीं।
आश्रम के बारे में राज्यपाल ने कहा कि इस स्कूल में केजी से पीजी तक के करीब 1100 बच्चे पढ़ रहे हैं। ये सब गरीबों के बच्चे हैं। अगर हम अपने छोटे छोटे बच्चों को अच्छे संस्कार देंगे, अच्छा काम सिखाएगे, अच्छे विचार देंगे तो वो बच्चे एक दिन, अच्छे किसान, अच्छे नागरिक, अच्छे विधार्थी एक अच्छे आदर्श होंगे। वहीं आदर्श घर का मुखिया बन जाएगा।