रुद्रप्रयाग ✍️NIU दिनांक 16.11.2026 को रात्रि 09:15 बजे 112/कॉलर महेन्द्र सिंह, मो०नं० 8191051791 द्वारा सूचना दी गई कि कण्डारा मोटर मार्ग पर हनुमान मंदिर के समीप एक बोलेरो वाहन संख्या- UK 13TA 1013 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। उक्त वाहन में 10 व्यक्ति सवार थे। सूचना प्राप्त होते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रुद्रप्रयाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रेस्क्यू टीम यथा एस०डी०आर०एफ०, डी०डी०आर०एफ टीम ऊखीमठ एवं 108 एम्बुलेंस को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सघन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया, उक्त घटना में 06 लोग घायल हो गये तथा 04 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। घायलों को उपचार हेत 108 के माध्यम सा०स्वा० केन्द्र अगस्त्यमुनि भेजा गया, जिनमें 04 व्यक्तियों को हायर सेंटर रेफर किया गया, मृतक व्यक्तियों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग भेजा गया।
घायलों का विवरण…
- 1. श्री उम्मेद सिंह राणा पुत्र श्री चन्द्र सिंह, उम्र 52 वर्ष, निवासी रांसी, कोतवाली ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
- 2. श्री राजेन्द्र सिंह पुत्र श्री चन्द्र सिहं, उम्र 58 वर्ष, निवासी रांसी, कोतवाली ऊखीमठ, जनपद रूद्रप्रयाग
- 3. श्री लविश राणा पुत्र श्री दिलीप सिंह राणा, उम्र 25 वर्ष, निवासी- रांसी, कोतवाली ऊखीमठ, जनपद रूद्रप्रयाग। (हायर सेंटर रेफर)
- 4. कु० वंशिका पुत्री श्री आशीष रावत, उम्र 08 वर्ष, निवासी कांथा, कोतवाली ऊखीमठ, जनपद रूद्रप्रयाग। (हायर सेंटर रेफर)
- 5. श्रीमती उर्मिला देवी पत्नी श्री भरत सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी चिलौण्ड, कोतवाली गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग। (हायर सेंटर रेफर)
- 6. श्रीमती पूजा देवी पत्नी श्री आशीष रावत, उम्र 34 वर्ष, निवासी कांथा, कोतवाली ऊखीमठ, जनपद रूद्रप्रयाग। (हायर सेंटर रेफर)
मृतकों का विवरण
- 1. श्री कुंवर सिंह पुत्र श्री बच्चन सिंह, उम्र 60 वर्ष, निवासी रांसी, कोतवाली ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
- 2. श्री मदन सिंह पुत्र श्री मोहन सिहं, उम्र 40 वर्ष, निवासी रांसी, कोतवाली ऊखीमठ, जनपद रूद्रप्रयाग।
- 3. श्री सूरज सिंह पुत्र श्री भीम सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी दैडा, कोतवाली ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग ।
- 4. श्री बलवीर सिंह पुत्र श्री बिहारी सिंह, उम्र 70 वर्ष, निवासी गैड़ (बस्टी), कोतवाली ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।


