Site icon News India Update

कण्डारा मोटर मार्ग पर बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; 4 की मौत, 6 घायल। NIU

कण्डारा मोटर मार्ग पर बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; 4 की मौत, 6 घायल। NIU

रुद्रप्रयाग ✍️NIU दिनांक 16.11.2026 को रात्रि 09:15 बजे 112/कॉलर महेन्द्र सिंह, मो०नं० 8191051791 द्वारा सूचना दी गई कि कण्डारा मोटर मार्ग पर हनुमान मंदिर के समीप एक बोलेरो वाहन संख्या- UK 13TA 1013 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। उक्त वाहन में 10 व्यक्ति सवार थे। सूचना प्राप्त होते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रुद्रप्रयाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रेस्क्यू टीम यथा एस०डी०आर०एफ०, डी०डी०आर०एफ टीम ऊखीमठ एवं 108 एम्बुलेंस को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सघन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया, उक्त घटना में 06 लोग घायल हो गये तथा 04 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। घायलों को उपचार हेत 108 के माध्यम सा०स्वा० केन्द्र अगस्त्यमुनि भेजा गया, जिनमें 04 व्यक्तियों को हायर सेंटर रेफर किया गया, मृतक व्यक्तियों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग भेजा गया।

https://www.newsindiaupdate.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261117-WA0016.mp4
वीडियो..

घायलों का विवरण…

मृतकों का विवरण

Exit mobile version