देहरादून NIU ✍️राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री वरिष्ठ श्रमिक नेता हीरा सिंह बिष्ट जी के निधन पर कांग्रेस भवन, देहरादून में विभिन्न मजदूर संगठनों एवं कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।श्रद्धांजलि सभा में इंटक, सीटू, एटक सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं मजदूर नेताओं ने स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।वक्ताओं ने कहा कि हीरा सिंह बिष्ट जी ने अपने लंबे सार्वजनिक एवं श्रमिक जीवन में मजदूरों के अधिकारों, उनके हितों और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर संघर्ष किया। उन्होंने श्रमिकों को संगठित करने तथा उनके अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उनका निधन श्रमिक आंदोलन और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।सभा में उपस्थित श्रमिक नेताओं ने कहा कि हीरा सिंह बिष्ट जी के संघर्ष, सादगी और मजदूर हितों के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। उनके विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।इस अवसर पर इंटक, सीटू, एटक तथा अन्य मजदूर संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस शोक सभा में ए पी अमोली, बीरेंदर नेगी, अनिल कुमार, पंकज क्षेत्री,प्रभु लाल बहुगुणा, सतेंद्र पंवार, प्रदीप जोशी, करनवीर सिंह नेगी, हेमा पुरोहित, राजेंद्र नेगी, विजय सिंह बिष्ट, अनूप बिष्ट, दिया भट्ट, सोम सिंह रावत एवं संजय टम्टा सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।
Recent
देहरादून NIU✍️ केदार क्षेत्र से जुड़े प्रवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनसरोकारों से जुड़े लोगों का केदारवासी सम्मेलन...
कोटद्वार NIU ✍️राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बालक नगर, कोटद्वार में नियुक्त शिक्षक नफीस अहमद को शिक्षा विभाग...
देहरादून NIU ✍️देहरादून, उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में शनिवार को...
दहेज हत्या के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा क्षेत्राधिकारी डोईवाला के नेतृत्व में विशेष...
देहरादून NIU ✍️उत्तरांचल प्रेस क्लब, देहरादून में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उत्तराखण्ड ठेकेदार संयुक्त जन मंच समिति...
देहरादून NIU ✍️नेतृत्व की पहचान भाषणों से नहीं, बल्कि संकट के समय लिए गए फैसलों से होती...
देहरादून, ✍️NIU उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून स्थित विशेष न्यायाधीश (सतर्कता अधिष्ठान), गढ़वाल...
देहरादून NIU ✍️राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, उत्तराखण्ड के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश...
मंत्री प्रदीप बत्रा की मौजूदगी में हुआ था महासभा का पुनर्गठन : संगठन













