ऋषिकेश ✍️NIU अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर ज़िला आबकारी अधिकारी पी. सिंह के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में आबकारी टीम ने डोईवाला क्षेत्र के बुल्ला वाला में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान टीम ने एक पुरुष और एक महिला को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 100 पाउच टेट्रा पैक माल्टा देशी शराब बरामद की गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी गणवीर सिंह पुत्र किशन लाल, निवासी बुल्ला वाला, तथा सोना पत्नी भारत सिंह, निवासी बुल्लावाला कुडकावाला, के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
आबकारी विभाग ने कहा है कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।



