
देहादून ✍️ NIU। 03 मार्च से 05 मार्च 2023 तक राज भवन देहरादून में आयोजित बसन्तोत्सव 2023 में उत्तराखंड वन विभाग ने विभिन्न श्रेणियों में 5 पुरस्कार प्राप्त किये। राज भवन में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में उत्तराखंड वन विभाग ने भी पुष्प प्रदर्शनी एवं अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। फेस फ्लावर अरेंजमेंट, बुर्के, ड्राई फ्लावर अरेंजमेंट, गारलेन्ड, कैक्टाई एंड सकुलेट, पाटेड प्लांट, फेस फ्लावर रंगोली आदि प्रतियोगिता में वन विभाग द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रदर्शनी में वन विभाग द्वारा एक स्टाल भी लगाया गया था, जिसमें वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु विभिन्न प्रकार के टूल्स आदि का प्रदर्शन किया गया। साथ ही वन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के पोस्टर आदि का भी प्रदर्शन किया गया। स्टाल में वन विभाग के सहयोग से धात्री संस्था द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गयी। उक्त आयोजन में प्रतिभाग करने हेतु उत्तराखंड वन विभाग द्वारा देहरादून वन प्रभाग को नोडल वन प्रभाग नामित किया गया था।

प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून द्वारा मसूरी वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी उदय गौड को नोडल अधिकारी नामित करते हुए देहरादून वन प्रभाग की मालसी रेंज थानों रेंज यूनिट एवं डिपो के वन अधिकारियों / कार्मिको के साथ टीम का गठन किया गया था। उक्त उच्च स्तरीय प्रतियोगिता में 05 पुरस्कार जीतने पर देहरादून वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी श्री नीतीश मणी त्रिपाठी एवं मसूरी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी श्री आशुतोष सिंह द्वारा टीम को बधाई दी गयी।

राजभवन में प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी- उदय गौड (नोडल अधिकारी), भुवन चन्द्र केष्टवाल, सतविन्दर सिंह, गोविन्द नगरकोटी, इन्दर सिंह, राम भरोसा, अखिलेश कुमार, संदीप कुमार, अमृता डोभाल, सुश्री चम्पा, मेहित सौन्द, राजवीर चौहान, अंकुर शर्मा, राकेश कुमार आशीष चौहान कविता कप्रवाण, केदारी, शिवानी जसविन्दर आदि शामिल थे।