
देहरादून NIU ✍️ कैंट विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने क्षेत्र की बहनों के साथ ने मनाया पवित्र रक्षा बंधन का त्यौहार।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन पर्व से पूर्व जीवन में बहनों के प्रति प्रेम, सम्मान ओर सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत तथा अपने समाज की नारी शक्ति के सम्मान में सभी के सहयोग से भव्य कार्यक्रम का आयोजन नाथ पैलेस में किया गया। जिसमें क्षेत्र की बहनों ने जोर शोर से प्रेम का प्रदर्शन किया एवं भाई बहन के प्यार के प्रतीक के त्यौहार में रक्षा सूत्र बांध कर भारत माता की जयकारे के साथ जोगेंद्र पुंडीर की लंबी उम्र की कामना की।

जोगेंद्र पुंडीर ने उपहारों के साथ सभी मातृशक्ति एवं बहनों का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र की बहनों, पार्षद एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष विनोद पंवार, पार्षद कीर्ति बेनीवाल , सुरेंद्र कुकरेजा , रेणु देवी , मीरा कठैत, प्रवीण नेगी , रजनी देवी , संजय सिंघल , सुमन सिंह , अनिता मल्होत्रा अंजू बिष्ट, सरिता ठाकुर, रुक्मणी देवी , दीपा बछेती एवं प्रदेश भर से अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।