देहरादून, NIU✍️
लिटिल मिलेनियम, देहरादून द्वारा बच्चों और अभिभावकों के लिए एक भव्य कार्निवल एवं फैमिली फेस्ट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की लोकप्रिय जनप्रतिनिधि कैंट विधायक सविता कपूर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल रहीं और बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए अपने विचार साझा किए।
कार्निवल में बच्चों के लिए कई रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें मैजिक शो, साइंस स्टेशन, विभिन्न फन गेम्स और इंटरैक्टिव लर्निंग एक्टिविटीज़ प्रमुख आकर्षण रहे। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ सीखने का भी अवसर मिला, जिससे उनकी जिज्ञासा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में अभिभावकों के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई थी। उनके लिए फन गेम्स, हाई टी तथा अकादमिक काउंसलिंग सत्र आयोजित किए गए, जहां विशेषज्ञों द्वारा बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा, समग्र विकास और सीखने की प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों के समग्र विकास, सामाजिक सहभागिता और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय अभिभावकों और बच्चों को एक सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण प्रदान करना चाहता है।
विद्यालय के डायरेक्टर एडवोकेट पंकज होलकर ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा के चरण में बच्चों को सीखने के साथ-साथ आनंदपूर्ण अनुभव मिलना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास, जिज्ञासा और सामाजिक कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



