दीप मैठाणी NIU✍️राजधानी देहरादून की कैन्ट विधानसभा में पंडितवाड़ी स्थित ढाई हजार वर्ग फुट क्षेत्र में फैली आधुनिक “प्रिज्म सैलोन एकेडमी” का पारिवारिक सदस्यों और स्टाफ की मौजूदगी में केक काटकर शुभारंभ किया गया इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की,
यह पल संस्थापकों के माता जी के लिए बेहद भावुक रहा, जब बिष्ट भाइयों की माता जी की आँखे में सफलता व खुशी के आंसू छलक आए।
आधुनिक मशीनों और आकर्षक इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस यह एकेडमी ब्यूटी प्रोफेशनल्स की नई खेप तैयार करने के लिए पूरी तरह सज्जित है।
संस्थापक सचिन बिष्ट और उनके छोटे भाई नवीन बिष्ट ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को यहां निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। एकेडमी में विभिन्न उन्नत कोर्स उपलब्ध हैं, जो मास्टर सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं। इनमें एडवांस्ड स्किन एस्थेटिक्स, लेजर एंड एस्थेटिक्स टेक्नोलॉजी प्रोग्राम, प्रोफेशनल नेल आर्किटेक्चर प्रोग्राम, मास्टर हेयर डिजाइन एंड केमिकल आर्टिस्ट्री प्रोग्राम, एडवांस्ड मेकअप आर्टिस्ट्री प्रोग्राम, फाउंडेशन मेकअप प्रोग्राम, कॉस्मेटोलॉजी कोर्स और टैटू मेकिंग जैसे कोर्स शामिल हैं। तकनीक और पारंपरिक सौंदर्य कला का अनूठा तालमेल यहां छात्रों को बाजार के लिए तैयार करेगा।

उद्घाटन समारोह में म्यूजिकल चेयर गेम से लेकर गेस्ट और बच्चों के लिए लकी ड्रा तक आयोजित किया गया, जिसने माहौल को उत्सवी बना दिया।
संस्थापकों ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि तीन वर्ष पूर्व उन्होंने अपने ‘सैलून’ की स्थापना की थी। उसके बाद विभिन्न स्थानों पर अन्य सैलून खोले और सौंदर्य जगत की बारीकियों को सीखा। उन्होंने पाया कि बाजार में सैलून से जुड़े कार्य तो कई लोग कर रहे हैं, लेकिन उनमें तकनीकी खामियां, योग्यता की कमी और अनुभव का अभाव है।

सचिन बिष्ट ने कहा, “प्रिज्म सैलून एकेडमी के माध्यम से हम योग्य ब्यूटी आर्टिस्ट तैयार करेंगे और उन्हें बाजार भी उपलब्ध कराएंगे।
साथ ही 100% प्लेसमेंट की गारंटी देंगे, ताकि युवा आत्मनिर्भर बन सकें और स्वरोजगार अपना सकें।
साथ ही नवीन बिष्ट ने कहा की “उत्तराखंड जैसे राज्य में जहां रोजगार के अवसर सीमित हैं, ऐसी पहल युवाओं को नई दिशा देगी।”यह एकेडमी न केवल कौशल विकास का केंद्र बनेगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी योगदान देगी। भविष्य में यहां और कई कोर्स जोड़े जाने की योजना है।



