रिपोर्टर :- सचिन गुप्ता
लालकुआँ:- लालकुआँ नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जब नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान वार्ड नंबर एक से प्रारंभ होकर पूरे क्षेत्र में स्वच्छता और जागरूकता का संदेश देता नजर आया।
इस अभियान में नगर पंचायत कर्मचारियों की पूरी टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और नगर को साफ-सुथरा व स्वस्थ बनाना रहा। सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता का महत्व भी समझाया गया।
वही नगर पंचायत चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने हाथो में झाडू थामकर खुद ही गन्दे नालियों की सफाई की साथ ही ठेली में नालियों का मलवा भरकर लोगों से स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की। नगरवासियों ने इस अनूठी पहल की सराहना की है।



