
रिपोर्ट – फहीम अख्तर✍️
कासगंज: आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव पर कासगंज जनपद के अमांपुर कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में विधार्थी कार्य विभाग ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने 150 मीटर की लंबाई का तिरंगा हाथों में लेकर चल रहे थे। भारत माता की जय, के नारों साथ तिरंगा यात्रा निकली। जिससे कस्बे का वातावरण भारत माता की जय के साथ गुंजायमान हो गया।
बीओ-आपको बतादें कि तिरंगा यात्रा अमापुर कस्बे के बैकुण्ठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन से प्रारंभ होकर बारहद्रारी, सराफा बाजार, एटा रोड, तिराहा, सहावर रोड, ददवारा, कालेज रोड, शास्त्री नगर होते हुए बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन पर समापन हुआ। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ। डीजे पर देश भक्ति की धुन पर स्वयंसेवक थिरकते हुए चल रहे थे। इस दौरान भारत माता के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। तिरंगा यात्रा के समापन के बाद देश के लिए शहीद हुए वीर योद्धाओं को याद किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसिया मौर्य, इंस्पेक्टर क्राइम अवनीश कुमार, उपनिरीक्षक औसान सिंह, एसआई धर्मेंद्र सिंह, एसआई सुरेंद्र सिंह मय पुलिस बल के मौजूद रहे। इस मौके पर गौ संवर्धन प्रमुख जागन सिंह सोलंकी, नगर संघ चालक राकेश पाराशर, खंड संघचालक किशोरी लाल, जिला शारीरिक प्रमुख आदित्य नंदन, नगर कार्यवाह गौरव गुप्ता सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।