
उत्तरकाशी, मनमोहन भट्ट NIU ✍️ चारधाम यात्रा इन दिनों गतिमान है और हजारों की तदाद में तीर्थ यात्री रोज श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को सुगम, सरल व सुरक्षित यात्रा करवाने के लिए एस०पी० उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी लगातार मुस्तैदी से काम कर रहे हैं, उनके द्वारा यात्रा ड्यूटी मे नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों तथा यात्रा व्यवस्थाओं की स्वयं निगरानी की जा रही है।
बुधवार की सायं को उनके द्वारा गंगोत्री एवं यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान धरासू के पास संवेदनशील/स्लाईडिंग जोन पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत वहां पर नियुक्त पुलिस बल को अलर्ट होकर ड्यूटी करने तथा वन-वे व्यवस्था से यातायात चलाने के निर्देश दिये गये। रोड का कार्य करने विभाग व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिये गए।