
मसूरी। मसूरी नगर पालिका परिषद की चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा भी दमखम के साथ चुनाव लड़ रही है कांग्रेस पार्टी की माने तो इस बार नगर पालिका में कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत की बोर्ड बनने जा रही है कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया आनंद रावत मसूरी पहुंची और उन्होंने मसूरी के शहीद स्थल पर शहीदों को नमन किया वहीं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए सोनिया आनंद रावत ने कहा कि मसूरी में इस बार कांग्रेस पार्टी भारी मतों से जीतने जा रही है। उन्होंने कहा की निवर्तमान बोर्ड द्वारा मसूरी के विकास के लिए कुछ नहीं किया गया उनके द्वारा बडे पैमाने में भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है।उन्होंने कहा कि मसूरी नगर पालिका के चुनाव में कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने है निर्दलीयों से कोई मुकाबला नहीं है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मसूरी विधायक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जमीनों की खरीद स्वरूप में व्यस्त है उनको जनता के सरोकारों से कुछ लेना-देना नहीं है। सोनिया आनंद रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है अंकिता भंडारी के कातिलों को अभी तक सजा नहीं मिल पाई है । भाजपा के वीआईपी के नाम का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा अपराधियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि आज अगर महिलाओं को सम्मान मिलता है तो वह कांग्रेस पार्टी में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार पूरी दमखम के साथ उत्तराखंड में नगर निकाय के चुनाव में प्रतिभा कर रही है और सभी जगह पर कांग्रेस पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर ज्यादातर नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल कर रही है।