रिपोर्टर- सुनील सोनकर
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत मसूरी में आयोजित कार्यशाला में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियों और केंद्र-राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मजबूत नेतृत्व के कारण विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है और नरेंद्र मोदी व पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश-प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है।
2027 चुनाव को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने को कहा और दोबारा भाजपा सरकार बनने का भरोसा जताया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आंतरिक कलह में उलझा बताया। विकास कार्यों पर उन्होंने बताया कि मसूरी-देहरादून मार्ग पर दूसरा वैली ब्रिज बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 16 अप्रैल तक इसके तैयार होने का लक्ष्य है। साथ ही स्थायी पुल का प्रस्ताव भी पास हो चुका है।गणेश जोशी ने आपदा के दौरान करीब 5 करोड़ रुपये की राहत देने की बात कही और मसूरी में गैस सिलेंडर की कमी को दूर करने के लिए कमर्शियल कोटा बढ़ाने के निर्देश दिए जाने की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस विकास और जनसेवा पर है, और प्रशिक्षण अभियान के जरिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तैयार किया जा रहा है।



