
मीडिया प्रभारी- प्रभा शाह
गोर्खाली सुधार सभा की सेलाकुई शाखा का वार्षिक अधिवेशन कर्मठ शाखा अध्यक्ष श्री राजेश प्रधान की अध्यक्षता में दुर्गा मंदिर परिसर सेलाकुई में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ |
सर्वप्रथम शाखा अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापा, उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा सुब्बा चंद, महामंत्री श्री गोपाल क्षेत्री, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह का स्वागत अभिनंदन किया | तत्पश्चात् शाखा अध्यक्ष ने शाखा के विगत वर्ष के कार्यों से अवगत कराया एवं आय व्यय का सम्पूर्ण लेखा- जोखा का ब्यौरा दिया |
केंद्रीय अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापा ने शिक्षा, मेघावियो को छात्रवृत्ति एवं भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जागरूक करते हुए शाखा अध्यक्ष राजेश प्रधान एवं शाखा के कार्यों एवं सहयोग की सराहना की एवं भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की आशा व्यक्त की |
आज शाखा के वार्षिक अधिवेशन में पूर्व अध्यक्ष श्री राम बहादुर क्षेत्री, श्री तुलसी राम खड़का, श्रीमती नीलम थापा, श्री लाल बहादुर थापा , श्री हरि थापा, श्री कमल सिंह प्रधान, श्री नरेंद्र सिंह बिष्ट , श्री आनन्द थापा, श्री मोहन सिंह थापा , श्री डम्मर सिंह थापा, श्री राम एवं शाखा के वरिष्ठ महानुभावजन , मातृशक्ति एवं युवाजन उपस्थित रहे |