मसूरी धनोल्टी मार्ग बासाघाट के पास एक व्यक्ति की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत
बताया जा रहा है कि देर रात को उक्त व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ बासाघाट घूमने के लिये गया था वह शौच के लिये खाई की तरफ गया जहां पर पैर फिसलने से वह खाई में जा गिरा।
खाई काफी गहरी थी जिससे व्यक्ति अपने आप को संभाल नही पाया ।
स्थानीय लोगों ने मसूरी पुलिस और फायर सर्विस 108 को घटना की सूचना दी।
मसूरी पुलिस मसूरी कोतवाल संतोष कंुवर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची परंतु गहरी खाई होने के कारण खाई में गिरे व्यक्ति को रेस्कयू करने में दिक्कते पेष आई जिसके बाद एसडीआरएफ को मौके पर बुलाना पड़ा।
एसडीआरएफ मसूरी पुलिस और फायर सर्विस के जवानों के द्वारा संयुक्त रूप से रेस्कयू आपरेषन चलाया और काफी मष्कक्त के बाद युवक व्यक्ति को खाई से निकलकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मसूरी कोतवाल ने बताया कि मृत व्यक्ति चाँद आरिफ अंसारी पुत्र सलीम अंसारी निवासी मलिंगार रोड कैंट मसूरी उम्र 34 वर्ष था। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी । उन्होंने कहा कि खाई काफी गहरी थी जिस कारण रेस्क्यू करने में भी काफी दिक्कतें पेश आई।
उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है आरिफ अपने को दोस्तों के साथ बांसाघाट गया था। उन्होंने कहा कि आरिफ के दोस्तो से भी पूछताछ की जा रही है।



