कोतवाली डोईवाला ✍️NIU
मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुपालन में जनपद पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों की धरपकड कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम मे कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक- 13/10/2026 को लक्ष्मण मन्दिर रोड, हर्रावाला के पास से 02 अभियुक्तों 1- सोवित कम्बौज को 216 प्रतिबन्धित कैप्सूल Dicyclomine HCI Tramadol HCI Acetaminophen तथा 2- पवन कुमार मिश्रा को 240 कैप्सूल Dicyclomine HCI Acetaminophen (कुल 456 नशीले कैपसूल) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0- 311/2026, धारा- 8/22 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि बरामद कैप्सूलों को वह दोनों कलियर से खरीद कर लाए थे, जिन्हें वह नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को ऊँचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे, गिरफ्तार अभियुक्तो में से एक अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी में जेल जा चुका है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-
1- सोवित कम्बौज पुत्र राजवीर कम्बौज निवासी कम्बौज मौहल्ला बुल्लावाला, डोईवाला, उम्र- 30 वर्ष
2- पवन कुमार मिश्रा पुत्र कृष्ण कुमार मिश्रा निवासी निकट- शुगर मिल रोड घिस्सरपड़ी, डोईवाला, जनपद देहरादून, उम्र – 40 वर्ष
बरामदगी विवरण :-
1- 216 कैप्सूल Dicyclomine HCI Tramadol HCI Acetaminophen (अभियुक्त सोवित से)
2- 240 कैप्सूल Dicyclomine HCI Acetaminophen (अभियुक्त पवन से)
(कुल 456 नशीले कैप्सूल)
आपराधिक इतिहास अभियुक्त पवन कुमार मिश्रा
1- मु0अ0सं0- 311/2026 धारा 8/22 NDPS ACT, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
2- मु0अ0सं0-285/2016 धारा 8/21 NDPS ACT, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
3- मु0अ0सं0-19/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
पुलिस टीम :-
1- व०उ०नि० सचिन पुण्डीर, कोतवाली डोईवाला
2- उ०नि० दीपक गैरोला, चौकी प्रभारी हर्रावाला
3- हे०का० अनिल कुमार
4- हे०का० दिनेश रावत
5- हे०का० जसपाल पवांर
6- का० सोविन्द्र कुमार



