रुड़की। देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) एवं वीर सपूत जनरल बिपिन रावत जी की स्मृति में मिलिट्री अस्पताल, लालकुर्ती के समीप प्रस्तावित प्रतिमा स्थापना हेतु गुरुवार को भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी की गरिमामयी उपस्थिति में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन किया गया।
पूजन एवं हवन पंडित चंद्र मोहन कुलाक्षी एवं पंडित सकलानी द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर जनरल बिपिन रावत जी के राष्ट्र के प्रति योगदान, अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता एवं सैन्य सेवा को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि जनरल रावत ने अपना संपूर्ण जीवन मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित किया और उनकी राष्ट्रसेवा आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।
कार्यक्रम में कैंटोनमेंट CEO द्वारा स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। उपस्थित लोगों ने अपने घर, कार्यालय एवं क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। माननीय सांसद श्री त्रिवेंद्र रावत जी ने विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और नारे लगाएंगे – जब तक सूरज चांद रहेगा जनरल बिपिन रावत का नाम रहेगा
इस अवसर पर कैंटोनमेंट CEO, नगर पंचायत ढंडेरा के अध्यक्ष सतीश नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबलू राणा, पूर्व पार्षद जितेंद्र नेगी, सभासद अतुल राणा, जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, जिला महामंत्री अक्षय सिंह, मनोहर सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक कुंवर सिंह, प्रणव चैंपियन, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, विनोद त्यागी, बृजेश त्यागी, देवेंद्र पाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



