रिपोर्टर- सुनील सोनकर
मसूरी। पर्यटन सीजन शुरू होते ही मसूरी में बिना लाइसेंस दही, पनीर और डेयरी उत्पादों की सप्लाई का मामला सामने आया है। स्थानीय व्यापारी डंीपचंस च्ंूंत की शिकायत पर मसूरी पुलिस ने सहारनपुर निवासी एक सप्लायर को पकड़कर उसका सामान जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान वसीम अहमद निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है, जिसके पास खाद्य सामग्री सप्लाई से जुड़े जरूरी लाइसेंस और अनुमति नहीं मिली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
मसूरी ट्रेड एसोसिएशन के महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस से शहर की सीमाओं पर सख्त चेकिंग अभियान चलाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी लोग सस्ते और घटिया गुणवत्ता वाले डेयरी उत्पाद होटल और रेस्टोरेंट में सप्लाई कर रहे हैं, जिससे स्थानीय व्यापार और लोगों की सेहत दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि पर्यटन सीजन के दौरान बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री लाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।





