ऋषिकेश, 26 मार्च 2026: मन्सा देवी गुमानी वाला में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए एक विशेष हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। एम्स ऋषिकेश के प्रधानमंत्री दिव्यांश केंद्र और सनराइज एजुकेशनल एंड कल्चरल एम्पावरमेंट सोसाइटी के सहयोग से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (बीएओसी) की वायुश्री योजना के अंतर्गत यह कैंप आयोजित हुआ।

कैंप में वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु जांच और परीक्षण प्रक्रिया चलाई गई। कैंप का शुभारंभ मन्सा देवी ऋषिकेश के सम्मानित पार्षद विनोद नाथ और संस्था अध्यक्ष रिंकी भारद्वाज जी ने संयुक्त रूप से किया। एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों डॉ. दीप्ति, डॉ. दीपक और डॉ. आशु ने लगभग 30 से 40 लाभार्थियों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरित किए।

कार्यक्रम में राजेंद्र बाबू, नानकी देवी, सरोजनी देवी, सुशीला देवी, जितेंद्र सिंह, ईश्वर चंद्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस पहल से वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं की आसान पहुंच मिली।



