उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण पेट्रोल गैस व कोयले के बढ़ते दामों के चलते प्रदेश में बिजली संकट की चिंता जताई है यूपीसीएल प्रदेश वासियों से अपील की है जितना संभव हो सके बिजली का कम उपयोग करें बेवजह बिजली व्यर्थ ना करें।

साथ ही UPCL के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने यह भी साफ किया है कि हमने प्रदेश के शहरों में अभी तक बिजली कटौती नहीं की है इसके विपरीत ग्रामीण इलाकों में जरूर थोड़ी बहुत बिजली कटौती की गई है मगर अगर हालात जल्द नहीं सुधरे तो शहरों में भी बिजली कटौती की जा सकती है। इसलिए उन्होंने आम जनमानस से अपील की है की यथासंभव बिजली की बचत करें।

