
रिपोर्ट : मनमोहन भट्ट, उत्तरकाशी NIU ✍️ भाजपा महिला मोर्चा की ओर से उत्तरकाशी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़ प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान राष्ट्रीय मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा स्वराज विद्वान और जिला अध्यक्ष सतेन्द्र राना ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में जनपद की 25 महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया।
बुधवार को चिन्यालीसौड के विकासखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्षा श्रीमती अनु कक्कड़ ने अपने संबोधन से महिलाओं में नए जोश का संचरण किया तथा महिलाओं को अपने क्षेत्र में और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रेरणा दी उन्होंने सुषमा स्वराज कार्यक्रम में सुषमा के जीवन पर विस्तृत जानकारी भी महिलाओं को दी। मनवीर सिंह चौहान ने कहा की सुषमा स्वराज का महान व्यक्तित्व हमेशा महिलाओं को आगे बढ़कर देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा की प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी पार्टी जी ने सुषमा स्वराज की सेवा को सम्मान देने के उद्देश्य से सुषमा स्वराज अवार्ड अभियान की शुरुआत की है।

सुषमा स्वराज आवार्ड से सम्मानित होने वाली महिलाओं में कालिंदी से सीमा चौहान मोरी से अनुरूपा सांकरी से रीना रावत नौगांव से लता नौटियाल भारती आनंद,बर्निगाड हेमलता डोभाल, सुषमा वर्मा, अशिता डोभाल, उत्तरकाशी से साधना जोशी, सुमित्रा देवी भागीरथी से अबला पंवार,आशिका पंवार, ममता रावत, डुण्डा से छब्बी देवी मुक्ता गौड और तनुजा चौहान भटवाड़ी से संपत्ति त्रिपाठी चिन्यालीसौड़ थी विमला रमोला रजनी नेगी चिन्यालीसौड़ ग्रामीण से पुष्पा रावत रीना रमोला सरिता रावत सुमन पवार ब्रह्मखाल से जमनी रावत को सुषमा स्वराज अवार्ड के तहत सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम रमोला ने किया। कार्यक्रम मे प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ,राष्ट्रीय मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा स्वराज विद्वान , जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम रमोला ,महिला मोर्चा की जिला प्रभारी आशा पैन्यूली, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधा गुप्ता , पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विमला नौटियाल ब्लॉक प्रमुख शैलेंद्र कोहली, विजेंद्र सिंह रावत एवं रजनी कोटवाल सोवेंद्र सिंह बिष्ट एवं चैन सिंह महर, जगबीर असवाल, सचिन पवार, मनीष कुकरेती, विजय बडोनी, दुर्गेश सिंलवाल, मनोज सिलवाल, हेमलता डोभाल, सुमनी राणा, ललिता सेमवाल, अमिता परमार, सरिता पडियार अन्य उपस्थित रहे।