
देहरादून दीप मैठाणी NIU कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के हुए दुखद निधन के बाद से देश प्रदेश से शोक संवेदनाओ से भरे ट्वीट व् फेसबुक पोस्टों का दौर शुरू हो चूका है इसी क्रम में सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा की “मंत्रिमंडल में हमारे वरिष्ठ साथी श्री चंदन राम दास जी का निधन पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने समाज में गरीबों, शोषितों, पिछड़ों के लिए और आम आदमी की भलाई के लिए संपूर्ण जीवन कार्य किया। वे एक संघर्षशील नेता थे। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की आवाज को उठाने और समाधान की ओर ले जाने का कार्य किया। उनका सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व था।”

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को सभी प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

वहीँ प्रदेश के राज्य पाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेनानिर्वित ने भी शोक व्यक्त करते हुए लिखा की “उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री चंदन राम दास जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। स्व. रामदास एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और कुशल प्रशासक थे। उनका निधन हम सबके लिए एक अपूरणीय क्षति है”वाहेगुरू! दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह असीम दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।