मसूरी भाजपा युवा मोर्चा द्वारा अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र रावत को मसूरी भाजपा युवा मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किया गया वह राहुल कठैत को उपाध्यक्ष बनाया गया है इसके साथ ही अन्य दर्जनों लोगों को विभिन्न पदों से नवाजा गया है ।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पटवाल महामंत्री, कुशाल राणा, उपाध्यक्ष अभिलाष, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार द्वारा भाजपा युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी के सदस्यों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया वहीं उनसे भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित पवार द्वारा बताया गया कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है वही लगातार भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर लोग सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं इसी क्रम में मसूरी में कई युवाओं ने भाजपा युवा मोर्चा का दामन थामा है वह कई कार्यकर्ताओं को भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी में शामिल किया गया जिसमें पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र रावत को महामंत्री बनाया गया है उन्होंने कहा कि चुनाव के समय पर सब लोग अपना समय देकर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं जिससे कि भाजपा के सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित की जा सके और भाजपा के 60 प्लस के लक्ष्य को पार लगाया जा सके।

नवनियुक्त महामंत्री रविंद्र रावत ने कहा कि उनके द्वारा छात्रसंघ अध्यक्ष रहते हुए छात्रों को हितों के साथ कॉलेज के विकास के लिए काम किया गया है वह अब उनको भारतीय जनता पार्टी के भाजपा युवा मोर्चा में महामंत्री के पद की जिम्मेदारी दी गई है और वह विश्वास दिलाते हैं कि वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से भाजपा युवा मोर्चा के साथ भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे। वही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को भारी मतों से विजय बनाने के लिए भाजपा युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करेगा ।जिससे कि उनको जिससे कि पिछली बार वह 12000 मतों से जीते थे इस बार 21000 मतों का लक्ष्य रखा गया है जिसको मसूरी की जनता के सहयोग से हर हाल में हासिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा युवाओं के लिये रोजगार के साथ उनको स्वरोजगार से जोड़ने के लिए काम किए गए हैं जिससे युवा काफी प्रभावित हैं और लगातार गणेश जोशी के लिए काम करने के लिए उत्साहित हैं और यही कारण है कि गणेश जोशी भारी मतों से चुनाव जीतने जा रहे हैं।

इनको मिली जिम्मेदारी
रविन्द्र रावत महामंत्री, राहुल कठैत उपाध्यक्ष, धीरज खण्डियाल और प्रदीप उनियाल मंत्री, विशाल पंवार मीडिया प्रभारी, प्रियांशु सजवान, हिमांशु सजवान, कमलेश चौहान, मनोज चौहान, सुनील नेगी, मोहित गुप्ता, राजेश जवाडी मनीश रावत को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया।
