
संवाददाता- मोहन प्रसाद मीणा
मथुरा में यू पी ATS ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया है। ATS ने मथुरा पुलिस के साथ मिलकर थाना जैंत क्षेत्र में गोपनीय तरीके से यह कार्यवाही की। करीब 8 घंटे तक चली इस कार्यवाही में 40 से ज्यादा रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया गया है। मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के अलेहपुर और कोटा गांव के बीच बड़ी संख्या में मुसलमान झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। यूपी ATS को जानकारी लगी कि यह सभी अवैध रूप से बांग्लादेश से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आए हैं और यहां रह रहे हैं। इसके बाद ATS ने कार्यवाही शुरू की और गोपनीय तरीके से इसकी जांच की।

उत्तर प्रदेश की ATS टीम ने मथुरा के एसएसपी शैलेश पांडे से संपर्क किया। जिसके बाद एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में मथुरा पुलिस की एक टीम बनाई गई। ATS और मथुरा पुलिस की संयुक्त टीम आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर अलाहपुर गांव के सामने की तरफ बनी झुग्गी झोपड़ियों पर पहुंची और कार्यवाही शुरू की।

टीम ने इस इलाके में 3 स्थानों पर कार्यवाही की। रात करीब 2 बजे पहुंची टीम ने पहले सभी के कागज चैक किए। इसके बाद टीम ने मौके से 40 रोहंगिया मुसलमानों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए रोहिंग्या मुसलमानों को बसों में लेकर चली गई। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया यह कार्यवाही एटीएस ने की है ज्यादा जानकारी वही दे सकते हैं। 40 रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया गया है।
