मसूरी में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी श्याम बोरा ने मसूरी में जनसंपर्क कर लोगों से आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील की । इस मौके पर श्याम बोरा का मसूरी पहुंचने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया और आम आदमी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। पत्रकारों से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के मसूरी प्रत्याशी श्याम बोरा ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा कुछ भी कर ले इस बार उत्तराखंड की जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी कांग्रेस और बीजेपी आम आदमी पार्टी के चुनावी मैदान पर उतरने पर कह रही थी कि आम आदमी पार्टी कुछ नहीं कर पाएगी परंतु जनता के सहयोग से 15 साल तक राज करने वाली शीला दीक्षित की सरकार को आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंका था और यही हाल उत्तराखंड में होने जा रहा ह
