
देहरादून NIU ✍️ भारतीय जनता पार्टी सामाजिक समरसता कार्यक्रम के तहत मसूरी भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा गीता कुमांई द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती गीता कुमांई ने दलित बहनों को अपने आवास पर बुलाकर उनके साथ भोजन ग्रहण किया।
इसी के साथ साथ उन्होंने समस्त दलित बहनों को शिक्षा के महत्व व आत्मनिर्भर बनने की कई सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। समस्त मातृशक्ति को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सुशिक्षित होने के लिए व अपनी बेटियों को शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मैं मीडिया के माध्यम से समाज में यह संदेश देना चाहती हूं कि हमें सामाजिक समरसता बनाए रखनी चाहिए एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षित करने में उनका सहयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम में उनके साथ भाजपा मंडल मंत्री अनीता धनाई, पूर्व भाजपा मंडल मंत्री कमला थपलियाल व एबी वी पी संगठन से अनिल सिंह अन्नु, सौरभ, सुमित भंडारी, मोहन शाही, सूरज कुमांई आदि ने शिरकत की।
अन्त में मैं भारतीय जनता पार्टी का धन्यवाद करती हूं जो ऐसे सेवा कार्य की नीति बनाकर हमें समाज को शिक्षित करने के लिए व समाज में समरसता बनाए रखने के लिए प्रेरित प्रेरित करते हैं।