देहरादून NIU ✍️ यूपी और बिहार में सेवा दे रहे प्रदेश के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द कर दी गई है। शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शिक्षा सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि आदेश का अनुपालन न करने वाले शिक्षकों की सेवाएं भी समाप्त करें। उन्होंने कहा कि संबंधित शिक्षकों के साथ ही इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई। उत्तराखंड के कई शिक्षक पिछले 14 साल से अधिक समय से विभिन्न राज्यों में तैनात हैं। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रतिनियुक्ति पर राज्य से बाहर जाने वालों ने कार्मिक विभाग के शासनादेश का उल्लंघन किया है।



