Site icon News India Update

ऋषिकेश में अवैध शराब के साथ मेरठ का युवक गिरफ्तार, क्रेटा कार से 10 पेटी बरामद, आबकारी की छापेमारी लगातार जारी। NIU

ऋषिकेश में अवैध शराब के साथ मेरठ का युवक गिरफ्तार, क्रेटा कार से 10 पेटी बरामद, आबकारी की छापेमारी लगातार जारी। NIU


ऋषिकेश ✍️NIU अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने गडी श्यामपुर के पास एक हुंडई क्रेटा कार से 10 पेटी अवैध शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में वाहन चालक निशांत शर्मा, निवासी मोदीपुरम, मेरठ (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है।
आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में ऋषिकेश आबकारी टीम एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की संयुक्त कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर हुई। गश्ती के दौरान वाहन संख्या DL 4CAZ 9073 से 100 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की और 24 बोतल बडवाइजर बियर बरामद की गई।
जांच में शराब की बोतलों पर लगे लेबल पर “फॉर सेल डिफेंस पर्सनल ऑनली” लिखा मिला, जबकि बियर की बोतलों पर “फॉर सेल इन चंडीगढ़ ऑनली” अंकित था। प्रारंभिक जांच में बोतलों पर लगे होलोग्राम और लेबल नकली पाए गए हैं। इसकी पुष्टि के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

https://www.newsindiaupdate.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261014-WA0021.mp4

आरोपी निशांत शर्मा को धारा 63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर आबकारी क्षेत्र ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब में डिफेंस लेबल इसलिए लगाए जाते हैं, ताकि आम लोगों को यह कैंटीन की शराब लगे। शादी और पार्टी सीजन में इसे बेचा जाना था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के साथ जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून के आबकारी निरीक्षक जयवीर सिंह, उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश उनियाल, अर्जुन सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश नाथ, हेमंत सिंह एवं कांस्टेबल अंकित कुमार तथा आशीष चौहान शामिल रहे।

Exit mobile version