दीप मैठाणी✍️NIU यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने आज भी अपनी जिद पर कायम रहते हुए उत्तरकाशी जिले के जिला प्रशासन कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना देने का क्रम जारी रखा। यह धरना आज दूसरे दिन भी लगातार जारी है। विधायक ने जिला योजना में कथित 10% कमीशन के आरोपों की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने हेतू लिखित आश्वासन देने की मांग को लेकर प्रशासन से प्रत्यक्ष वार्ता करने की मांग की है।
- पुर्ण घटनाक्रम
कल विधायक संजय डोभाल ने भारी संख्या में समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय की सड़कों पर रोड मार्च निकाला था। इस दौरान उनके समर्थकों की संख्या हज़ारों में बताई जा रही है। - विरोध प्रदर्शन व पूरी रात सड़क पर रहने के बाद विधायक ने प्रशासन को आखिरी मौका देते हुए अगले दिन यानी आज डीएम कार्यालय पर उपस्थित होकर लिखित आश्वासन मांगने की बात कह चुके हैं ।
- आज जब विधायक और उनके समर्थक निर्धारित समय पर डीएम कार्यालय पहुँचे, तो डीएम दफ्तर के भीतर किसी भी वरिष्ठ अधिकारी की अनुपस्थिति को लेकर तीखा सवाल उठाया गया।
- विधायक ने प्रश्न किया कि “जब मैंने पूर्व में बता दिया था कि आज मैं डीएम कार्यालय आऊँगा, तब डीएम साहब कार्यालय से गायब क्यों हैं?”
- विधायक के नेतृत्व में धरने में बैठे प्रदर्शनकारियों ने उच्च स्तरीय जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की लिखित गारंटी की माँग रखी। उन्होंने यह भी कहा कि बिना लिखित आश्वासन के वे धरना समाप्त नहीं करेंगे।
- मौके पर भारी सुरक्षाबल तैनात है। प्रशासन की ओर से अभी तक किसी प्रकार का कोई लिखित जवाब नहीं आया है,
संजय डोभाल ने जिला योजना में 10 प्रतिशत कमीशन लगाए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह भ्रष्टाचार सीधे-सीधे विकास योजनाओं और आम जनता के हितों से छेड़छाड़ है।
उन्होंने मांग की है कि भ्रष्टाचार में नामजद अधिकारियों और बिचोलियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए, प्रभावित योजनाओं का जनप्रतिनिधि के समक्ष फिर से वितरित कराई जाए।
विधायक ने यह भी कहा कि वे शांति एवं सभ्य तरीके से वे अपनी मांगें रख रहे हैं, पर यदि प्रशासन ने लिखित आश्वासन नहीं दिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा और उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से लेकर संबंधित गांवों तक व्यापक विरोध-प्रदर्शन किए जाएँगे।

