देहरादून NIU ✍️भाजपा, संगठन प्रकोष्ठों को अहम ताकत बनाते हुए बूथ स्तर तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने जा रही है। प्रकोष्ठों की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, सेवा, समर्पण और संगठन के मूल मंत्र के साथ समाज के सभी वर्गों के बीच प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
राजधानी के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी में आज भाजपा की प्रदेश एवं जिला प्रकोष्ठ कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें निकाय, स्वयं सहायता समूह, पंचायत, एन.जी.ओ., विधि एवं गोरखा प्रकोष्ठ के प्रदेश एवं जिला संयोजक एवं सह-संयोजकों ने सहभागिता की है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं कार्ययोजना पर प्रकोष्ठों की भूमिका की दृष्टि से विस्तृत मंथन किया। इस दौरान अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा कि प्रकोष्ठ संगठन की शक्ति हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठन की विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और संगठन के मूल मंत्र के साथ बूथ स्तर तक सक्रिय होकर कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता एवं प्रकोष्ठ की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार ने एसआईआर , डिजिटल लर्निंग अभियान एवं संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी है। साथ ही सभी प्रकोष्ठ संयोजकों एवं पदाधिकारियों से इन अभियानों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा संचालित प्रत्येक अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में प्रकोष्ठों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक श्री कौस्तुभानंद जोशी ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला संयोजकों को निर्देशित करते हुए कहा कि 30 जुलाई तक मंडल स्तर की कार्यकारिणी की घोषणा पूर्ण कर ली जाए। ताकि प्रदेशभर में प्रस्तावित जिलावार भ्रमण कार्यक्रम तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकोष्ठ अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के साथ निरंतर संवाद स्थापित करे और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।
कार्यशाला में विभिन्न प्रकोष्ठों की कार्ययोजना, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, जनसंपर्क अभियान को मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने सेवा भाव के साथ संगठन की मजबूती एवं जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। बैठक में महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रदेश प्रकोष्ठ सह-संयोजक श्री सतीश अग्रवाल सहित प्रदेश एवं जिला प्रकोष्ठों के संयोजक, सह-संयोजक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

