Site icon News India Update

देहरादून: भारतीय योग संस्थान के प्रधान श्री देशराज गुप्ता का दौरा, ‘योग भगाए रोग’ पर विशेष व्याख्यान कल । NIU

देहरादून: भारतीय योग संस्थान के प्रधान श्री देशराज गुप्ता का दौरा, ‘योग भगाए रोग’ पर विशेष व्याख्यान कल । NIU

दीप मैठाणी ✍️NIU देहरादून, भारतीय योग संस्थान के अखिल भारतीय प्रधान देशराज जी कल, 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को देहरादून पहुंच रहे हैं। सायं 3:00 से 5:30 बजे तक वे स्वर्गपुरी आश्रम (रेस कोर्स, पुलिस लाइन के सामने) में “योग भगाए रोग” विषय पर व्याख्यान देंगे, जिसमें योग द्वारा रोगों से मुक्ति के उपाय सिखाए जाएंगे।

संस्थान की स्थापना 10 अप्रैल 1967 को स्वर्गीय प्रकाश लाल जी द्वारा दिल्ली में पहले निशुल्क योग केंद्र के रूप में की गई थी। आज भारत और विदेशों जैसे मॉरीशस, यूके, फिजी, USA, दुबई, ताइवान व चीन में लगभग 4500 निशुल्क केंद्र सक्रिय हैं। संस्थान ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ को आदर्श मानता है और ऐसे कार्यकर्ता तैयार करता है जो दूसरों में सेवा भाव जागृत कर ‘लेटे हुए को बैठाएं, बैठे को खड़ा करें, खड़े को दौड़ाएं’।

उत्तराखंड प्रांत के प्रांतीय मंत्री श्री मोहनलाल विरमानी, जिला मंत्री श्री सुधीर वर्मा, श्रीमती रणजीत राणा एवं श्री मनोज जायसवाल अपनी टीमों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।

समस्त उत्तराखंडवासियों से अपील है कि इस अवसर पर उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ उठाएं।

Exit mobile version