Site icon News India Update

अंतरंग पलों का विडियो हुआ वायरल तो यहाँ छात्र छात्रा ने की आत्महत्या | NIU

अंतरंग पलों का विडियो हुआ वायरल तो यहाँ छात्र छात्रा ने की आत्महत्या | NIU

बेंगलुरु: कर्नाटक के दावणगेरे में एक निजी कॉलेज के दो छात्रों ने अंतरंग पलों वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद आत्महत्या कर ली। कॉलेज की छत पर लड़के और लड़की का अंतरंग दृश्‍य किसी अज्ञात व्यक्ति ने बिना उनकी जानकारी के शूट कर लिया था। ये दृश्य हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गए और दोनों के परिवारों को भी क्लिप के बारे में पता चला। लड़की ने शुक्रवार रात अपने आवास पर आत्महत्या कर ली और लड़के को इसकी जानकारी होने पर उसने देर रात आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने कहा कि इस दृश्य को फिल्माने वाले व्यक्ति और इसे प्रसारित करने वाले लोगों की पहचान के संबंध में जांच जारी है। दावणगेरेे के पुलिस अधीक्षक के. अरुण ने मीडियाकर्मियों से कहा कि पुलिस जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लेगी। लड़के और लड़की के परिवार वाले पहले ही दावणगेरे जिला पुलिस में अलग-अलग शिकायतें दर्ज करा चुके हैं।

Exit mobile version