दीप मैठाणी ✍️देहरादून NIU
देहरादून में 19 और 20 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले तृतीय उत्तराखंड फोटो फेयर को सफल बनाने के लिए पूरे राज्य के फोटोग्राफर संगठन आगे आए हैं। इसी क्रम में आज देहरादून फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसाइटी ने आयोजक नितेश अग्रवाल (देवभूमि फोटोग्राफर्स) को अपने पदाधिकारियों सहित पूर्ण समर्थन दिया और आयोजन को बड़ा रूप देने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
सोसाइटी का समर्थन और आयोजक को भरोसा
सोसाइटी के पदाधिकारियों ने आयोजक नितेश अग्रवाल से मुलाकात कर फोटो फेयर को सफल बनाने के लिए सहयोग की प्रतिबद्धता जताई। सोसाइटी ने कहा कि वह लोकेशन, स्टॉल व्यवस्था, फोटोग्राफर्स की भागीदारी और तकनीकी सहयोग सहित हर पहलू में मदद करेगी ताकि यह आयोजन उत्तराखंड के फोटोग्राफी जगत के लिए एक मील का पत्थर साबित हो।
सोसाइटी के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि उनकी समिति पिछले 8 वर्षों से फोटोग्राफर्स के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सभी समितियाँ अपने-अपने कार्यक्षेत्र में फोटोग्राफर समाज के लिए काम कर रही हैं और इस फोटो फेयर को सफल बनाने में सभी का सहयोग सर्वोपरि है।
शर्मा ने सभी समितियों को इस पत्र के माध्यम से आमंत्रित किया और देहरादून के सभी छोटे-बड़े फोटोग्राफर भाइयों से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस आयोजन को सफल बनाएं।
इस अवसर पर सोसाइटी से उपस्थित प्रमुख सदस्यों में शामिल थे: अध्यक्ष: मनीष शर्मा, उपाध्यक्ष: आसिफ, सचिव: गौरव नागपाल, वरिष्ठ सदस्य: शिवराज ठाकुर, परविंदर सिंह, गगन कपूर, भारत ओबेरॉय, अनिल कुमार, शिव अरोड़ा, सजय मित्तल, इंद्रजीत सिंह, राजीव गुप्ता, इंदर बत्रा, गगन बत्रा, अमित राजपूत, अखिलेश काला, ललित, अमीर, युवराज, आदिल, दीप मैठाणी, अनिल शर्मा, अजीत आदि।

