Site icon News India Update

उत्तराखंड बार काउंसिल का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न, जानिए देहरादून डिस्ट्रिक में वोटों का आंकडा । NIU

उत्तराखंड बार काउंसिल का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न, जानिए देहरादून डिस्ट्रिक में वोटों का आंकडा । NIU

दीप मैठाणी✍️ NIU देहरादून उत्तराखंड बार काउंसिल का मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। पूरे राज्य भर के वकीलों में इस चुनाव को लेकर अपार उत्साह देखने को मिला।

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं, जहां युवा और अनुभवी वकील दोनों ही अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए बेताब नजर आए।यह उत्साह केवल वोट डालने तक सीमित न रहा, बल्कि चुनाव प्रक्रिया ने वकीलों की एकजुटता और लोकतांत्रिक भावना को मजबूत किया। विभिन्न बार एसोसिएशनों से जुड़े सैकड़ों वकीलों ने न केवल सक्रिय भागीदारी की, बल्कि मतदान के बाद भी चर्चाओं में चुनाव सुधारों और बार काउंसिल की मजबूती पर विचार-विमर्श किया।

यह दृश्य उत्तराखंड की विधि व्यवस्था के भविष्य के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।शांतिपूर्ण मतदान ने सभी को गर्व का अनुभव कराया, और अब सभी परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वकीलों का यह जोश राज्य की न्याय व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

मतदान में डाले गये कुल मतों का विवरण निम्नवत् हैः-

1- जिला मुख्यालय देहरादून :-

कुल मतदाता- 5007 डाले गए मत- 3819

वाह्य न्यायालय ऋषिकेश:-

कुल मतदाता- 466 डाले गए मत- 359

वाह्य न्यायालय विकासनगर :-

कुल मतदाता- 366 डाले गए मत- 327

Exit mobile version