Site icon News India Update

एसएसपी दून के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर सख्त दून पुलिस, अवैध रूप से शराब पिलाने वाले 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। NIU

एसएसपी दून के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर सख्त दून पुलिस, अवैध रूप से शराब पिलाने वाले 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। NIU

थाना रायपुर/बसंत विहार

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 14 व्यक्तियों को लिया हिरासत में, की गई वैधानिक कार्रवाई*

अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों विरूद्ध कार्यवाही के एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को दिये गये हैं निर्देश

एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्राें में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्राें  में अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्राें में लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्त के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में देहरादून पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गईः-

1- थाना रायपुर

थाना रायपुर पुलिस द्वारा दिनांक 15/10/2026 की सायं मालदेवता क्षेत्र में चैकिंग के दौरान होटल, रेस्टोरेंट मे अवैध रूप से शराब पिलाने पर 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिनके विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 60/68 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये। चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा रायपुर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 14 लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जिनके विरूद्व नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- अभिषेक डबराल पुत्र श्री सुनील डबराल,  नि0 हाल पता रेस्टोरेंट इट्स फोर यू रेस्टोरंट मालदेवता, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र- 26 वर्ष *(रेस्टोरेंट का नाम – इट्स फोर यू रेस्टोरंट )
2-  खेम सिंह पुत्र श्री उत्तम सिंह नि0 हाल पता- मारुति बिहार रायपुर, थाना रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र 35 वर्ष *(रेस्टोरेंट का नाम – रावत रेस्टोरेंट एवं फास्ट फूड)*

2- थाना बसंत विहार

दिनांक- 15/10/2026 को थाना बंसत विहार में गठित पुलिस टीम द्वारा आकस्मिक चैकिंग के दौरान बल्लीवाला स्थित एक दुकान में अवैध रूप से शराब पिलाने पर 01 अभियुक्त विनोद को गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध थाना बसंत विहार में मु0अ0सं0-219/26,  धारा 60/ 68 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त
विनोद कुमार पुत्र धर्मदास निवासी शास्त्रीनगर खाला बसंत विहार देहरादून, उम्र 39 वर्ष

Exit mobile version