Site icon News India Update

Tit for Tat के तहत आज BJP सिखाएगी कांग्रेस को “जैसे को तैसा” का पाठ। NIU

Tit for Tat के तहत आज BJP सिखाएगी कांग्रेस को “जैसे को तैसा” का पाठ। NIU

दीप मैठाणी, देहरादून NIU ✍️ आज बुधवार 22 जुलाई अपराह्न 3 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं से महानगर कार्यालय में एकत्र होने का आह्वान,

कल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देने के विरोध में आज भाजपा कार्यकर्ता करेंगे कांग्रेस मुख्यालय देहरादून का घेराव, यहां बता दें कि कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने छात्रों पर पुलिस बलप्रयोग और नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों पर प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए पीएम आवास के पास धरना दिया था जिसके बाद सरकार व पीएमओ के प्रतिनिधियों ने राहुल गांधी से धरना खत्म करने का अनुरोध किया, लेकिन वे नहीं माने, बाद में पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लेकर हटा दिया।

भाजपा अध्यक्ष ने इसे “अराजकता की राजनीति” और भारतीय राजनीति के इतिहास में “काला दिन” कहा, तर्क यह कि पीएम जैसे अत्यंत संवेदनशील आवास के बाहर धरना सुरक्षा और शिष्टाचार के ख़िलाफ़ है। सरकारी सूत्रों ने कहा कि यह “सुरक्षा से खिलवाड़” और “खतरनाक परंपरा” शुरू कर सकता है, क्योंकि पीएम आवास एक उच्च-सुरक्षा क्षेत्र है।

जिसके विरोध आज भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करेंगे। इससे पूर्व सभी कार्यकर्ता भाजपा महानगर कार्यालय में एकत्रित होंगे ।

Exit mobile version